शैशवावस्था (Infancy)
विकास की अवस्थाएं : शैशवावस्था (Stages of Development : Infancy) मानव जीवन में विकास की सभी अवस्थाओ में शैशव का महत्व सबसे अधिक है। मनोवैज्ञानिक न्यूमैन ( J.Newman ) के अनुसार - "5 वर्ष तक की अवस्था शरीर तथा मस्तिष्क के लिए बड़ी ग्रहण शील रहती है ।" इस समय जो कुछ किया या सिखाया जाता है उसका प्रभाव तत्काल पड़ता है । फ्रायड का कथन है , "मनुष्य को जो कुछ बनना होता है प्रारंभ के चार- पांच वर्षों में ही बन जाता है।" एडलर ने कहा है , "शैशवावस्था द्वारा जीवन का पूरा क्रम निश्चित होता है ।" क्रो और क्रो ने कहा है- बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है।" मनोवैज्ञानिकों के इन विचारों के अनुसार , इस अवस्था को जीवन का आधार कहा जा सकता है जिस पर बालक के भावी जीवन का निर्माण होता है। शैशवावस्था का अर्थ Meaning of Infancy साधारण मनुष्य के जन्म के बा...