मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर

              दिनकर नगर, बरबीघा,शेखपुरा

                    हिंदी प्रश्न पत्र

1. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा सिखाने के लिए सबसे अधिक जरूरी है -

A.भाषा शिक्षक का भाषा ज्ञान

B. कक्षा में रंगीन पाठ्य पुस्तकें

C. कक्षा में प्रिंट समृद्ध परिवेश

D. कक्षा में लिखित आकलन

2. बच्चे बोलचाल की भाषा का अनुभव लेकर विद्यालय आते हैं। इसका निहितार्थ है कि-

A. बच्चों को बोलचाल की भाषा सिखाई जाए 

B.बच्चों की बोलचाल की भाषा को सुधारा जाए

C. बच्चों के भाषाई अनुभव का उचित प्रयोग किया जाए

D. बच्चों के भाषाई अनुभव को कक्षा के बाहर रखा जाए

3. भाषा सीखने सिखाने में आप किसे सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं?

 A.संज्ञानात्मक विकास          B. सामाजिक अंतः क्रिया

 C. दृश्य श्रव्य सामग्री             D. बाल साहित्य

4. ...........भाषा का अति महत्वपूर्ण प्रकार्य है।

A. सुनना  B.  अक्षर ज्ञान C. संप्रेषण D.लेखन

5. सुनने और लिखने की कुशलता का आकलन करने का सबसे अच्छा तरीका है -

A.कविता सुनना और शब्द से लिखना 

B.कविता सुनकर शब्दों के उत्तर लिखना 

C.सुनी गई कहानी को अपने शब्दों में लिखना 

D.सुनी गई कहानी को शब्दश: से लिखना

6. हिंदी भाषा में आकलन का उद्देश्य नहीं है -

A.बच्चों की भाषा प्रगति को अभिभावकों और अन्य शिक्षकों को बताना 

B.भाषा सीखने के संदर्भ में प्रत्येक बच्चे की विशेष आवश्यकता की पहचान करना 

C. भाषा सीखने सिखाने की प्रक्रिया को उन्नत बनाना 

D.बच्चों की भाषागत त्रुटियों की ही पहचान करना

7. बहुभाषीक कक्षा में बच्चों की भाषाएं-

A संसाधन के रूप में कार्य कर सकती है 

B.शिक्षक के लिए बेहद जटिल चुनौती है 

C.आकलन की प्रक्रिया को बाधित करती है

 D.भाषा सीखने की प्रक्रिया को बाधित करती है

8. वाइगोत्सकी ने भाषा - विकास का..... ....परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया।

A व्यवहारवादी B समाज- सास्कृतिक C.व्यवहार-सांस्कृतिक

 D. संज्ञान वादी

9. कक्षा 5 के छात्रों की हिंदी भाषा का आकलन करने में कौन सा प्रश्न सर्वाधिक उपयोगी है?

A. झूरी के कितने बाल थे ?

B.झूरी के बैलों के नाम बताइए।

C. गया कैसा व्यक्ति था ?

D.हीरा समझदार था या मोती ?क्यों?

10. तीसरी कक्षा का मोहित अक्सर पढ़ते समय शब्दों की पुनरावृति करता है। आप उसके पठन के बारे में क्या कहेंगे?

A. उसे पढ़ना नहीं आता     B.उसे पढ़ने में बहुत कठिनाई होती है

C वह अर्थ की खोज में पुनरावृति करता है

 D उसे शब्द पढ़ने में कठिनाई होती है

11.एक भाषा के अध्यापक को बच्चों में-

A भाषा सिद्धांतों की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए

B. अलंकारिक भाषा प्रयोग की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए 

C.विविध संदर्भ में भाषा प्रयोगों की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए

D शुद्ध भाषा प्रयोग की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए

12. भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वयं से------ का माध्यम है।

 A.लिखने  B. पढ़ने   C.बातचीत    D. सुनने

13. कोई भाषा किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है- इस कथन पर आपकी राय है कि-

 A. यह बिल्कुल संभव नहीं  B. यह बहुत हद तक संभव है 

C. हर भाषा की अपनी लिपि होती है

D.भाषा और लिपि के बीच एक सीधा संबंध है

14. आप मानते हैं कि अलग-अलग तरह की सामग्री पढ़ने के अवसर मिलने से--

A. भाषा को विभिन्न संदर्भों में प्रयोग करने की समझ बनती है B.व्याकरण सम्मत भाषा सीखने को मिलती है 

C. किताबों के बारे में जानकारी मिलती है 

D. लेखकों के बारे में जानकारी मिलती है

15. जो बच्चे विशेष रूप से पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं, वे-

A. डिसग्राफिया से ग्रस्त होते हैं      B.मंदबुद्धि होते हैं 

C.डिसलेक्सिया से ग्रस्त होते हैं      D.सीखने में अक्षम होते हैं

Answer

1 C , 2C, 3B, 4C,5C,6D,7A,8B,9D,10C,11C,12C,13B,14A,15C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bihar curriculum Framework 2008

Bihar Curriculum Framework- 2008 (SCERT)-with a Special Focus on Language Teaching

शिक्षा ज्ञान और दर्शन के बीच अंतर संबंध की समझ