मार्गदर्शन कोचिंग सेन्टर हिन्दी शिक्षण (सी. टेट)

                      महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र


1. मानस मंथन का अर्थ है............?

A.   विषय से संबंधित विचारों के प्रति सजगता

B. कुछ मानसिक क्रियाएं करना

C. समझने के लिए प्रयास करना

D. मस्तिष्क को कुछ प्रकार के उद्दीपन देना

2. भाषा शिक्षण में पाठ्यपुस्तक.............

A. एक मात्र साधन है ।

B. एक महत्वपूर्ण संसाधन है ।

C  महत्वपूर्ण नहीं है ।

D  आखिरी संसाधन है।

3. भाषा अर्जन होता है जब.........?

A. बच्चों को व्याकरण के नियम पढ़ाए जाते हैं।

B. बच्चों को पुरस्कार या दंड दिया जाता है।

C. बच्चे को भाषा के अवसर मिलते हैं।

D. बच्चे बिना सचेतन ध्यान के भाषा ग्रहण करते हैं।

4. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा भाषा शिक्षण के विषय में गलत है।

A. शिक्षार्थी वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के प्रयास द्वारा भाषा अर्जित करते हैं।

B. शिक्षार्थी की प्रथम भाषा सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

C. भाषा शिक्षण का ध्यान संप्रेषणात्मक गतिविधियों पर होना चाहिए।

D. भाषा शिक्षण में बोलने की जगह लेखन को महत्व देना चाहिए

5. डायरी लेखन शिक्षार्थियों की सहायता करता है.......?

A. अपने अधिगम पर चिंतन करने में।

B. अपने साथियों के अधिगम पर चिंतन करने में।

C. अपने उच्चारण का आकलन करने में।

D. अपने श्रवण वाचन कौशलों के आकलन करने में।

6. प्राथमिक स्तर की पाठ्य पुस्तकों में चित्रों का उद्देश्य है..........

A. पाठ्य पुस्तकों को आकर्षक बनाना

B. पाठ्य पुस्तकों को रंगीन बनाना

C. विचारों तथा संकल्पनाओ को समझाना

D. कहानी को समझना

7. जब बच्चे को कविता सुनाने के लिए कहा जाता है यह शिक्षक को उसके ........... के आकलन में सहायता कर सकता है।

A. साहित्य के ज्ञान

B. बोलने में निपुणता

C. अभिनय के गुण

D. अवबोधन

D. आव बोधन

8. संदर्भ में व्याकरण पर जोर.......?

A. भाषा के नियमों के प्रति समझ बनाना है।

B. भाषा के नियमों को कंठस्थ करना है

C. विषय वस्तु का अनुवाद करना है

D. नियमों का अति सामान्य करण करना है

9. भाषा अधिगम के लिए सामग्री तैयार करने के सिद्धांतों में से एक है।

A. प्रत्येक आयु वर्ग के लिए जटिल सामग्री चुनी जानी चाहिए

B. सामग्री  औचित्य पूर्ण तरीके से स्तरानुसार अनुसार होनी चाहिए ।

C. किसी भी प्रकार की सामग्री चुनी जा सकती है।

D. सामग्री छोटी तथा सीमित होनी चाहिए।

10. भाषा के उत्पादक कौशल हैं..........?

A. पठन तथा लेखन 

B. पठन तथा श्रवण

C. वाचन तथा लेखन

D. वाचन तथा श्रवण

11. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भाषा कौशलों के बारे में सही है ?

A. विद्यालयों को केवल पठन तथा लेखन कौशल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि श्रवण तथा वाचन कौशल स्वतः ही आ जाते हैं।

B. भाषा कौशलों को श्रवण ,वाचन ,पठान तथा लेखन के उचित क्रम में पढ़ाना चाहिए।

C. सभी भाषा कौशल अंतः संबंधित है तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में एकीकृत किया जाना चाहिए।

D. भाषा के नियम लक्ष्य भाषा को दिये जाने वाले अवसरों से अधिक महत्वपूर्ण है।

12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गृह कार्य के संबंध में सही है?

A. गृह कार्य अभिभावकों को सम्मिलित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

B. गृह कार्य पढ़ाई गई संकल्पनाओं का विस्तार तथा अभ्यास होना चाहिए।

C. प्रत्येक शिक्षक को शिक्षार्थियों को प्रतिदिन कुछ गृह कार्य देना चाहिए।

D. गृह कार्य शिक्षार्थियों को व्यस्त रखने का एक मात्र साधन है।

13. उदाहरण से समानीकरण की यात्रा है?

A. आगमन
B. निगमन 

C. उपदेशात्मक

D.  प्रत्यक्ष

14. वाचन कौशल को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण पहलू है?

A. स्पष्ट तथा शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करना

B. वाणी को मीठा तथा सुरीला बनाना

C. संदर्भ तथा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोलना

D. उतार-चढ़ाव तथा लय से बोलने का अभ्यास करना

15. किसी पाठ या अवधारणा विशेष के अंत में आयोजित की जाने वाली परीक्षा (टेस्ट )कहलाती है।

A. निदानात्मक परीक्षा

B. श्रेणी हेतु परीक्षा

 C. उपलब्धि परीक्षा
D.  स्मृति परीक्षा





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bihar curriculum Framework 2008

Bihar Curriculum Framework- 2008 (SCERT)-with a Special Focus on Language Teaching

शिक्षा ज्ञान और दर्शन के बीच अंतर संबंध की समझ