मार्गदर्शन कोचिंग सेन्टर,अभ्यास प्रश्न पत्र

 हिंदी का शिक्षण शास्त्र अभ्यास प्रश्न उत्तर

1. एक भाषा शिक्षिका अपनी कक्षा की शुरुआत सामान्यता कुछ निश्चित परिस्थितियां देकर, कुछ प्रश्न प्रस्तुत कर ,अपने अनुभव साझा कर आदि द्वारा करती है। इसे कहा जाता है:

A पठान पूर्व के कार्य ,

B पठन के दौरान के कार्य

C  निरंतर चलने वाले कार्य 

D पठन पश्चात के कार्य

2. प्राथमिक स्तर पर पठन योग्यता का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सबसे अधिक उपयुक्त है? A.वर्णमाला की पहचान करना 

B.विराम चिन्हों का ज्ञान

C. पाठ को समझना 

D.पठन में प्रवाह

3. संप्रेषणीय भाषा शिक्षण में प्रमुख रुप से ध्यान दिया जाता है A.शिक्षार्थियों को सहज वक्ता के रूप में बोलने के लिए प्रोत्साहित करने पर

B. लक्ष्य भाषा के रूप पर केंद्रित होने पर 

C.शिक्षार्थियों को संप्रेषण दक्षता प्रदान करने पर 

D.अभ्यास एवं प्रयोग द्वारा उच्चारण पर

4. वह विधि जो शारीरिक क्रिया एवं भाषा के समन्वयन में पर आधारित है ,उसे ------ कहते हैं ।

A.कार्य आधारित भाषा अधिगम

B. पूर्ण शारीरिक प्रतिक्रिया

C. सहयोगात्मक (सहकारी) भाषा अधिगम

D. संप्रेषणत्मक भाषा शिक्षण

5. बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की पूर्व अपेक्षित शर्तें क्या है?

A. सुनना ,बोलना एवं अंकगणित 

B.पढ़ना लिखना एवं अंकों के साथ मूल संक्रियाएं 

C.लिखना, पढ़ना एवं पर्यावरण अध्ययन

D. पढ़ना लिखना एवं अंकों के साथ खेलना

6. शिक्षार्थियों को व्याकरण सीखने में सहायता करने के लिए, हमारे द्वारा डिजाइन किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सबसे अधिक उपयुक्त है?

A. वह कार्य अर्थपूर्ण होना चाहिए ।

B. वह सबसे अधिक जानकारी देने वाला होना चाहिए ।

C. वह कार्य अध्यापक के दृष्टिकोण से उद्देश्य पूर्ण होना चाहिए।

D. उसका कोई सामाजिक उपयोग नहीं होना चाहिए।

7. व्याकरण अनुवाद विधि में नहीं है------

A. मातृभाषा द्वारा सीखने को बढ़ावा देना

B. व्याकरण को महत्व देना

C विद्यार्थी के संप्रेषण कौशल का संवर्धन करना

D. विद्यार्थी को भाषा के धाराप्रवाह प्रयोग करने योग्य बनाना।

8. निम्नलिखित में कौन सा सत्य नहीं है ?

A.भाषा की कक्षा के लिए एक अच्छी पाठ्य सामग्री सांस्कृतिक रूप से बोझिल हो 

B.एक अच्छी पाठ्य विषय वस्तु में सभी व्याकरणिक संरचनाएं शामिल होनी चाहिए 

C.भाषा की कक्षा के लिए ,एक अच्छी पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक और रुचिकर हो।

D. एक अच्छी पाठ्य सामग्री वह है जो अच्छी- खासी लंबी हो ।

9. निम्नलिखित में कौन सा विकल्प, पठनपूर्व गतिविधि के लिए सहायक है ?

A.पाठ्य सामग्री का अनुवाद करना।

B अनुमान लगाने का कार्य

C  शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री का सारांशी करण करने के लिए कहना।

D. व्याकरणिक संरचनाओं का शिक्षण।

10. किसी पाठ्य सामग्री में अंतर्निहित क्रियाओं और विचारों के पात्र या दर्शक के रूप में स्वयं को रखकर, लिखने संबंधी कार्य ----अंतर्गत आते हैं।

A. एक्स्ट्रा पॉजिटिव( किसी के स्थान पर स्वयं को रखना) 

B.बोधात्मक प्रश्न 

C.पाठ्य विश्लेषण 

D.भाषा विश्लेषण

11. भाषा कक्षा में काव्य---

A. वैसे ही पढ़ाना चाहिए जैसे गद्य  पढ़ाया जाता है ।

B.कवि का विस्तार से परिचय देने के बाद ही पढ़ाना चाहिए।

C समझने ,सराहना करने और आनंद लेने के लिए है।

D . कवि और कविता के बारे में अधिक है।

12. एक भाषा शिक्षक विद्यार्थियों के आकलन के दौरान ,विद्यार्थियों के बारे में जानकारी संकलित करता है, करती है-

A. तकनीकी शब्दावली तथा भाषा द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि देने के लिए

B. शैक्षणिक एवं सह- शैक्षणिक पहलुओं से जुड़े विभिन्न उपकरणों एवं प्रविधियो का उपयोग करना।

C. उनके निष्पादन के आधार पर, उन्हें उत्कृष्ट, औसत, एवं कमजोर श्रेणी में वर्गीकृत करने के लिए 

D.भाषा की कक्षा में अधिक से अधिक, शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग के उद्देश्य के लिए।

13 पाठ्यक्रम के दौरान शिक्षार्थी की कठिनाइयों, उनके ज्ञान में रिक्तता तथा कौशल में कमियो को ज्ञात करने के लिए एक परीक्षण विकसित किया गया है, उसे कहते हैं

A उपलब्धि परीक्षण

B. प्रवीणता  परीक्षण 

C श्रेणी परीक्षण

D निदानात्मक परीक्षण

14. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पोर्टफोलियो आकलन के बारे में सही नहीं है

A. पोर्टफोलियो आकलन विद्यार्थियों के अधिगम के प्रमाण प्रदान करता है।

B. यह विद्यार्थियों को अधिक स्वतंत्र बनाने में सहायता करता है 

C यह विद्यार्थियों के चिंतन पोषित करता है तथा अपने अधिगम को स्वयं निगरानी करने में सहायता करता है 

D.पोर्टफोलियो आकलन विद्यार्थी के अधिगम का एक बार में किया जाने वाला आकलन है।

15. व्याकरण की कक्षा में हमें पहले ---

A व्याकरणिक रूप कैसे बनते हैं ,इसकी व्याख्या करनी चाहिए

B सामान्य चर्चा के द्वारा व्याकरण के रूप प्रस्तुत करने चाहिए।

C  अनियमित रूपों क व्याख्या करनी चाहिए, यदि कोई है तो ।

D उसके सामाजिक कार्यों का वर्णन करना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bihar curriculum Framework 2008

Bihar Curriculum Framework- 2008 (SCERT)-with a Special Focus on Language Teaching

शिक्षा ज्ञान और दर्शन के बीच अंतर संबंध की समझ