हिन्दी भाषा -1

 नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न संख्या 1 से 8 )के सही सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

" भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। इस आजादी के लिए पूरे देश की जनता ने एक लंबा और मुश्किल संघर्ष चलाया था। इस संघर्ष में समाज के बहुत सारे तबकों की हिस्सेदारी थी। तरह-तरह के पृष्ठभूमि के लोगों ने इसमें भाग लिया। वे स्वतंत्रता, समानता तथा निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी के विचारों से प्रेरित थे । औपनिवेशिक शासन के तहत लोग ब्रिटिश सरकार से भयभीत रहते थे। वे सरकार के बहुत सारे फैसले से असहमत थे। लेकिन अगर वे इन फैसलों की आलोचना करते तो उन्हें भारी खतरो का सामना करना पड़ता था। स्वतंत्रता आंदोलन ने यह स्थिति बदल डाली। राष्ट्रवादी खुलेआम ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने लगे और अपनी मांगे  पेश करने लगे। 1885  में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मांग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए ।1909 में में बने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दे दी । हालांकि ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत बनाई गई ये शुरुआती विधायिकाएं  राष्ट्रवादीयों के बढ़ते जा रहे दबाव के कारण ही बनी थी, लेकिन इनमें भी सभी वयस्को को न तो वह डालने का अधिकार दिया गया था और न ही आम लोग निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते थे।"

1. लोग किन विचारों से प्रेरित होकर आजादी के संघर्ष में शामिल हुए?

(A) स्वतंत्रता       (  B) समानता      (C ) निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी          (D) उपर्युक्त सभी

2. आजादी के लिए संघर्ष किसने चलाया ?

A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने

B. देश की जनता ने

C. ब्रिटिश सरकार ने 

D. सदस्यों ने

3. निम्नलिखित में से लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल्य कौन सा है?

A.  समानता            B. स्वतंत्रता

 C. विचारों की अभिव्यक्ति   D.उपर्युक्त सभी

4. आंदोलन का क्या असर पड़ा ?

A. ब्रिटिश शासक चले गए

B. सरकार की खुलकर आलोचना होने लगी

C. लोगों की हिस्सेदारी मिल गई 

D लोकतंत्र स्थापित हो गया

5. कांग्रेस की क्या मांग थी ?

A. भारतीय पुरजोर विरोध करें

B. विधायिका में चुने हुए सदस्य हो

 C. अंग्रेजों भारत छोड़ो 

  D.  आजादी दो

6. सबसे सटीक सार्थक वाक्य चुनिये।

 A. संघर्ष मनुष्य को सफलता दिलाता है।

B. संघर्ष मनुष्य को उजाड़ता है ।

C. संघर्ष मनुष्य को भड़काता है ।

D. संघर्ष मनुष्य को निखारता है।

7. 'खुलेआम' शब्द का सबसे सार्थक प्रयोग है-

A. खुलेआम नगाड़े बज रहे थे 

B. खुलेआम बरसात हो रही थी

C. खुलेआम बुराइयां हो रही थी

D. खुलेआम नाक बन रही थी।

8.' दबाव' शब्द का प्रयोग कहां पर होगा?

A चढ़ता---------- गिरता गया।

B. हवा का --------- कम हो गया।

C. भीड़भाड़ -------- से था।

D. सभी चुप चाप ------- से थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bihar curriculum Framework 2008

Bihar Curriculum Framework- 2008 (SCERT)-with a Special Focus on Language Teaching

शिक्षा ज्ञान और दर्शन के बीच अंतर संबंध की समझ