हिंदी भाषा 1

नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए

 मेरा थोड़ा बहुत संबंध साहित्य की दुनिया से भी है। यही हालात में यहां भी देखता हूं। यूरोपीय साहित्य का फैशन हमारे उपन्यास कारों, कहानी, लेखकों और कवियों पर झूठ हावी हो जाता है ।मैं अपने प्रांत पंजाब की बात करता हूं । मेरे पंजाब में युवा कवियों की नई पौध सामाजिक व्यवस्था खिलाफ इंकलाबी जज्बे से ओतप्रोत है। इसमें भ्रष्टाचार ,अन्याय, शोषण को हटाने और एक नई व्यवस्था बनाने की बात की गई है। हां, हमें सामाजिक बदलाव की जरूरत है और इन कविताओं में बातें तो बहुत अच्छे ढंग से कही गई है पर इनका स्वरूप देसी नहीं है। इस पर पश्चिम का प्रभाव है ।परिणाम यह है कि यह सारा इंकलाब एक छोटे से कागज पर सीमित रह जाता है। बस, साहित्यिक समझ रखने वाले एक छोटे से समूह में इनकी बात होती है। किसान, मजदूर जो शोषण को झेल रहे हैं, जिन्हें वे इंकलाब की प्रेरणा देना चाहते हैं ,वह इसे समझ नहीं पाते हैं। इस साल मेरी मातृभूमि पंजाब में मुझे गुरु नानक विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाने के लिए नामित किया गया। जब मुझे उसकी पहली मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया, तो मैं पंजाब में ही प्रीत नगर के पास था ।एक दिन शाम को अपने ग्रामीण दोस्तों से गपशप करते हुए मैंने अमृतसर में होने वाली सीनेट की मीटिंग में जाने का जिक्र किया तो किसी ने कहा," हमारे साथ तो आप तहमद( लूंगी )और कुर्ते में हमारे जैसे ही बने फिरते हो, वहां सूट-बूट पहन कर साहब बहादुर बन जाओगे।" मैंने हंसते हुए कहा-" क्यों, आप अगर चाहते हैं तो मैं ऐसे चला जाऊंगा।" तभी कोई दूसरा बोला," आप ऐसा कर ही नहीं सकते।"

1. "युवा कवियों की नई पौध" से क्या तात्पर्य है?

A वे कवि जो नए विषयों पर लिख रहे हैं ।

B वे  कवि जो अभी नए युवा हैं 

C वे युवा कवि जिन्होंने लेखन शुरू किया है 

D वह युवा कवि जो नए विषयों पर लिख रहे हैं।

2, पंजाब के युवा कवियों के लेखन का विषय है -

A सुव्यवस्था

B न्याय

C भ्रष्टाचार 

D भावनाएं

3, "कविताओं का का स्वरूप देसी नहीं है" वाक्य से अभिप्राय है-

A कविताओं में शब्द पश्चिम से प्रभावित है 

B. कविताओं में शब्द पश्चिम से प्रभावित नहीं है 

C . कविताओं के अभिव्यक्ति पश्चिम से से प्रभावित है 

D, कविताओं का प्रकाशन पश्चिम से प्रभावित है

4, अनुच्छेद के आधार पर बताइए कि किन का शोषण हो रहा है।

 A किसानों और कवियों का

B  कवि और मजदूरों का

C कवि और लेखकों का 

D किसानों और मजदूरों का

5, अनुछेद केआधार पर बताईये कि पंजाब प्रांत के आदमी सामान्यता क्या पहनते हैं?

 A कुर्ता पजाम

B  कुर्ता लूंगी

C  कुर्ता और पैंट

D  सूट बूट

6 कागज पर सीमित हो जाने से तात्पर्य है-

A  जमीनी स्तर पर बदलाव न आना

B  जमीनी स्तर पर बदलाव आना

C जमीनी स्तर पर ऊंचा उठाना

D जमीनी स्तर पर ऊंचा न उठाना

7" इस पर पश्चिम का प्रभाव है ।"वाक्य है-

 A संबंधवाचक

B विधानवाचक

C प्रश्नवाचक

 D संदेह वाचक

8 ग्रामीण, सामाजिक, युवा आदि शब्द है-

A संज्ञा

B सर्वनाम

C विशेषण

D क्रिया


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bihar curriculum Framework 2008

Bihar Curriculum Framework- 2008 (SCERT)-with a Special Focus on Language Teaching

शिक्षा ज्ञान और दर्शन के बीच अंतर संबंध की समझ