Hindi Pedagogy Questons
Some Important Questions (Hindi Pedagogy)
1.निर्मला देवी जलवायु परिवर्तन के बारे में समझ बनाने और इस बारे में एक समग्र संदेश प्राप्त करने के लिए इस विषय पर एक पाठ सामग्री पड़ती है इस प्रकार के पठन को क्या कहते हैं?
a. सरसरी तौर पर पढ़ना -b.बारीकी से पढ़ना
c. वक्क्तव्य पठन d.गहन पठन
Ans. a निर्मला देवी जलवायु परिवर्तन के बारे में समझ बनाने और इस बारे में एक समग्र संदेश प्राप्त करने के लिए इस विषय पर एक पाठ सामग्री पढ़ती है ।इस प्रकार के पठन को सरसरी तौर पर पढ़ना कहेंगे । पढ़ने के लिए प्रयोग की जाने वाली सामग्री को पठन सामग्री कहते हैं।
2. कक्षा 6 की एक अध्यापिका अपनी कक्षा में निम्नलिखित कार्य करवाती है। 8 वाक्यों के एक छोटे से अनुच्छेद को दो भागों में बांटा गया या जोड़ों में बैठे प्रत्येक विद्यार्थी को हर दूसरा वाक्य दिया गया। प्रत्येक शिक्षार्थी एक दूसरे को वाक्य बताते हैं और अब उन्हें पूरा अनुच्छेद लिखना है।
इस कार्य को क्या कहते हैं?
a. अनुच्छेद श्रुतलेख
b. वर्तनी श्रुतलेख
c. पारस्परिक श्रुतलेख
d. पठन श्रुतलेख
Ans c. कक्षा 6 की एक अध्यापिका अपनी कक्षा में निम्नलिखित कार्य करवाती है। 8 वाक्यों के एक छोटे से अनुच्छेद को दो भागों में बांटा गया या जोड़ों में बैठे प्रत्येक विद्यार्थी को हर दूसरा वाक्य दिया गया । प्रत्येक शिक्षार्थी एक दूसरे को वाक्य बताते हैं और अब उन्हें पूरा अनुच्छेद लिखना है । इस कार्य को पारस्परिक श्रुतलेख कहते हैं। श्रुतलेख का अर्थ है 'सुने हुए को लिखना या सुनकर लिखना' श्रुत का अर्थ होता है ,सुना हुआ ।इस विधि में एक व्यक्ति बोलता है तथा दूसरा सुनकर उसे लिखता है। विद्यालयों में श्रुतलेखन का उपयोग वर्तनी सुधारने हेतु किया जाता है।
3. वाचन के संदर्भ में शिक्षार्थी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन से फीडबैक रूबरिक सर्वाधिक रूप से उपयुक्त है ?
a. सुधार की आवश्यकता है ।
b. अनेक स्थानों पर उच्चारण गलत है और अस्वीकारनिय गलतियां की गई है ।
C. चयन,संग्रह, अनुपात जैसे शब्दों के उच्चारण में सावधान बरती जाए
d. चयन, संग्रह, अनुपात और पीढ़ी जैसे शब्दों के उच्चारण खराब है।
Ans(C): वाचन के संदर्भ में शिक्षार्थी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए चयन संग्रह अनुपात जैसे शब्दों के उच्चारण में सावधानी बरती जाए यह फीडबैक सर्वाधिक रूप से उपयुक्त है।
4. 'एक भारत श्रेष्ठ भारत 'के अंतर्गत भारत सरकार के किस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों में भाषाओं को बढ़ावा और भाषिक सामंजस्यता को पोषित करना है?
a. भाषा अधिगम के लिए बहुभाषावाद
b.त्रिभाषा सूत्र
C. भाषा संगम
D. सभी के लिए भाषा
Ans. (C) एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत भारत सरकार के भाषा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों में भाषाओं को बढ़ावा और भाषिक सामंजस्यता को पोषित करना है - 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना महान व्यक्ति और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर शुरू की गई योजना है। बहुत शीघ्र इस योजना को लागू करने की योजना है जिसमें देश का कोई भी एक राज्य दूसरे राज्य से हर साल एक दूसरे की विरासत जैसे संस्कृति, परंपरा ,भाषा आदि को बढ़ावा देने के लिए जुड़ेगा।
5. भाषा शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा नहीं है।
a. कक्षा 5 से कक्षा 8 तक अध्यापन के माध्यम के रूप में मातृभाषा/ घर की भाषा
b. कक्षा 6 के लिए एक अतिरिक्त भाषा के रूप में शास्त्रीय भाषा का अध्ययन ।
c. माध्यमिक स्तर पर एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में विदेशी भाषा का अध्ययन।
d. विद्यालयी शिक्षा के आरंभिक वर्षों से अध्यापन की भाषा अंग्रेजी।
Ans (d) भाषा शिक्षा के संदर्भ में विद्यालय भाषा के आरंभिक वर्षों से अध्यापन की भाषा अंग्रेजी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें