Hindi Pedagogy VIP Questions
Most Important Question
Hindi Pedagogy
1. एक शिक्षार्थी विमर्श के किसी विषय को सुनते समय उस पर स्कीमा सृजित करने के लिए कुछ मुख्य बिंदुओं का इस्तेमाल करती है और निष्कर्ष निकालती है वह किस श्रवण युक्ति का इस्तेमाल कर रही है ?
A. टॉप डाउन युक्तियां ।
B.टॉप डाउन और बॉटम अप दोनों ही युक्तियां ।
C.टॉप - डाउन और बॉटम- अप दोनों में से कोई नहीं।
D. बॉटम -अप युक्तियां।
Ans (d) एक शिक्षार्थी विमर्श के किसी विषय को सुनते समय उस पर स्कीमा सृजित करने के लिए मुख्य बिंदुओं का इस्तेमाल करती है वह bottom-up श्रवण शक्ति का इस्तेमाल कर रही है ।किसी का वाचन सुनने और सुनकर अर्थ एवं भाव को समझने की क्रिया श्रवण कौशल कहलाती है ।दूसरे की बात को ध्यान पूर्वक सुनने की आदत, उच्चारण का अनुकरण करना श्रवण कौशल का लक्षण है।
2. निम्नलिखित में से कौन-सी bottom-up श्रवण गतिविधियां हैं, और कौनसी टॉप डाउन श्रवण गतिविधियां है?
(a) सरांशीकरण, समूचे संदेश को सुनना और पहले से अर्जित ज्ञान का उपयोग करना।
(b) श्रुतलेख ,क्लोज श्रवण ,बहुविकल्पीय प्रश्नों का उपयोग, चर्चाएं।
a. a और b दोनों बाटम अप श्रवण गतिविधियां है ।
(b) a और b दोनों top-down श्रवण गतिविधियां हैं।
(c.) (a) top-down गतिविधि है और( b) bottom-up गतिविधि हैं।
(d) (b) top-down गतिविधि हैं और( a) बॉटम अप गतिविधि है।
Ans(c) (a) टॉप डाउन गतिविधि है और (b) bottom-up गतिविधि है।
(a) सरांशीकरण, समूचे संदेश को सुनना और पहले से अर्जित ज्ञान का उपयोग करना।
(b) श्रुतलेख ,क्लोज श्रवण ,बहुविकल्पीय प्रश्नों का उपयोग, चर्चाएं।
3. एक शिक्षार्थी विशिष्ट बारीकियों को सुनती है, सजातीय और शब्द क्रम के नमूनों को पहचानती है। वह श्रवण हेतु कौन सी युक्ति अपना रही है?
a) टॉप डाउन श्रवण प्रक्रिया
b) श्रवण के लिए मिश्रित युक्तियां।
c) रचनावादी युक्तियां
d) bottom-up श्रवण प्रक्रियाएं
Ans. (d) एक विद्यार्थी विशिष्ट बारीकियों को सुनती है और सजातीय और शब्द क्रम के नमूनों को पहचानती है इसमें वह bottom-up श्रवण प्रक्रिया युक्ति का प्रयोग कर रही है।
4. निम्नलिखित में से कौन-सी top-down श्रवण प्रक्रियाएं हैं और कौन सी बाटम -अप प्रक्रियाएं हैं?
A. मुख्य बिंदु को जानने के लिए अनुमान लगाने, निष्कर्ष निकालने सारांशीकरण करने के लिए सुनना।
B. विशिष्ट बारीकियों जैसे ध्वनि, शब्द और खंड आदि के लिए सुनना।
a) (A) बॉटम अप प्रक्रिया तथा( B)top-down प्रक्रिया है।
b) (B) बॉटम अप प्रक्रिया तथा (A)top-down प्रक्रिया है।
C) दोनों A और B बॉटम अप प्रक्रिया हैं।
d) B और A दोनों टॉप -डाउन प्रक्रिया हैं।
Ans( b): B बॉटम-अप प्रक्रिया तथा A टॉप -डाउन प्रक्रिया हैं।
5. ट्रांसलै गयूजिंग से क्या आशय है?
a) एक कक्षा में अनेक भाषाओं का शिक्षण अधिगम।
b) शिक्षार्थियों के विषय वस्तु और भाषाएं सिखाने के लिए उनकी भाषा/भाषाओं का प्रयोग।
(c) शिक्षार्थियों को बहुभाषिक बनाने के लिए अनेक भाषाएं सीखने के लिए तैयार करना
d) द्वी भाषी शिक्षण के माध्यम से बच्चों का एक भाषा से दूसरी भाषा में अंतरण
Ans (b) : ट्रांसलैग्युजिंग से आशय है- शिक्षार्थियों को विषय वस्तु और भाषाएं सिखाने के लिए उनकी भाषा /भाषाओं का प्रयोग । लक्ष्य भाषा के शब्दों को स्रोत भाषा के शब्दों के साथ समतुल्य प्रतिस्थापन अनुवाद कहलाता है। इस प्रकार के अनुवादों में वे ही अनुवाद श्रेष्ठ समझे जाते हैं जो भाव तथा विचार को ज्यों का त्यों प्रकट करने के अतिरिक्त अपनी भाषा की विशिष्ट प्रकृति का भी ध्यान रखकर किए जाते हैं ।अन्यथा वे सदोष और अग्राह्य होते हैं। निर्दोष अनुवाद के लिए यह आवश्यक है कि अनुवादक को 2 भाषाओं का सम्यक ज्ञान हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें